फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayor's public hearing in jaipur

जयपुर: महापौर की जनसुनवाई, फरियादी को मिला भरोसा

Tue, 20 Jun 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
 Mayor's public hearing in jaipur
जनसुनवाई में महापौर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी ने मंगलवार को जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान आए फरियादी को उनकी समस्या दूर करने का भरोसा मिला। 
विज्ञापन


इस जनसुनवाई में आयुक्त रवि जैन और जोन उपायुक्त मौजूद थे। इस सुनवाई के दौरान फरियादियों ने पट्टा नहीं मिलने, नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड, जेडीए के बीच विवाद के चलते नियमन नहीं होने एवं सड़क नहीं बनने जैसी समस्याएं बताई। अतिक्रमण, अवैध निर्माण और सफाई नहीं होने जैसी समस्याएं लेकर लोग इस जन सुनवाई में पहुंचे। 

मेयर और आयुक्त ने लोगों की परेशानियों को सुना और उन्हें जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान प्लास्टिक कैरी बेग के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में भी बात हुई। महौपार ने लोगों से कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का साथ जरूरी है। व्यापारियों ने प्लास्टिक बैग के चालान के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत भी की। इस पर महापौर ने जल्द ही इस मामले को दिखाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed