फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mayor has changed hearing time

जयपुर: महापौर ने बदला जनसुनवाई का समय, ये है कारण

Sat, 17 Jun 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mayor has changed hearing time
अशोक लाहोटी - फोटो : फाइल फोटो
जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाली महापौर की जन सुनवाई का समय बदल दिया है। 
विज्ञापन


महापौर जन सुनवाई अब महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होगी। पहले यह सुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती थी। महापौर अशोक लाहोटी ने बताया कि यह बदलाव लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर किया है। 


दोपहर में सुनवाई का वक्त होने से लोगों को असुविधा होती थी। इस दौरान गरमी के कारण लोग नहीं पहुंच पाते। ऐसे ही सुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आने वाले कामकाजी लोगों को अपना प्रतिष्ठान बंद करके या आॅफिस की छुट्टी लेकर आना पड़ता है। अफसरों के इस सुनवाई में मौजूद रहने से उस दिन निगम का सामान्य कामकाज भी प्रभावित होता है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए यह समय बदला गया है। 20 जून को और इसके बाद प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाली महापौर जन सुनवाई का समय सुबह 8:30 से 11:30 तक रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed