{"_id":"591818784f1c1b0a6985290c","slug":"manan-chaturvedi-started-unique-campaign-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mother's Day: '108 बच्चों की मां', कई घंटों से जुटी है इस खास अभियान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mother's Day: '108 बच्चों की मां', कई घंटों से जुटी है इस खास अभियान में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग करती मनन चतुर्वेदी
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 बच्चों की मां अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए अनोखी कवायद में जुटी है। हम बात कर रहे हैं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी की।
मनन की सुरमन संस्था है जिसमें वे बेसहारा छोड़े गए बच्चों की देखभाल करती हैं। इस संस्था में 108 बच्चे हैं, जो मनन को अपनी मां मानते हैं। अब मनन ने नया अभियान छेड़ा है। इस अभियान में उन्होंने बीकानेर के जूनागढ़ किले के पास 24 घंटे पेटिंग और रक्तदान शिविर का बीड़ा उठाया है। कई घंटों से लगातार उनका काम जारी है। इसमें उनको लोगों का भी काफी समर्थन मिल रहा है।
मनन चतुर्वेदी के इस अभियान को एक कदम बचपन की ओर नाम दिया गया है। मनन अपने अभियान में लोगों का स्वागत कर रही हैं तो वहीं दूर दूर से लोग उनके अभियान में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले मनन इस तरह के कुछ कार्यक्रम जयपुर, राजकोट, सूरत, अहमदाबाद , कोटा , अजमेर इत्यादि शहरों में कर चुकी हैं।
मनन ने इस अभियान में थैलेसीमिया और उस जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ने को लेकर लोगों को ध्यान खींचा है। पेंटिंग के जरिए जहां इस मुद्दे को उठाया है वहीं रक्तदान शिविर से से जागरूकता फैलाने का काम किया है। इस अभियान को राजनीति से अलग देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि मदर्स डे पर इस तरह की पहल से महिलाओं व अन्य लोगों में बीमारियों को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा।