{"_id":"59704f2b4f1c1bda7b8b46fb","slug":"loot-happen-in-a-bank-in-jaipur-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट, फायरिंग की और लूट ले गए 15 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट, फायरिंग की और लूट ले गए 15 लाख रुपए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बदमाश
बदमाशों ने आज एक बार फिर दिखाया कि उनके हौंसले कितने बुलंद हैं। जयपुर शहर के एक बैंक में आज सुबह लुटेरों ने फायरिंग की और करीब 15 लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान बैंक की असिस्टेंट कैशियर के गहने भी लूट लिए।
घटना आज सुबह करीब दस बजे की है, जब तिलक नगर स्थित यूको बैंक में आम दिनों की तरह कार्य शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार इसी दौरान दो बदमाश बैंक में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दो फायर किए।
इसके बाद उन्होंने सभी बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया। बैंक से मिली जानकारी के अनसुार लुटेरों ने पहले 15 लाख रुपए लूटे उसके बाद बैंक असिस्टेंट कैशियर रजनी भार्गव को पिस्टल दिखाकर उसके गहने भी ले लिए।

Trending Videos
सफाईकर्मी की बाइक तक उठा ले गए, फैली सनसनी...
यूको बैंक
जाते-जाते बदमाश बैंक के सफाई कर्मचारी की बाइक भी ले गए। इनमें से एक संदिग्ध की फोटो बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक में दिन-दहाड़े हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शहर में इस तरह की लूट ने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कराई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।