{"_id":"5a165e404f1c1bc45b8b7e69","slug":"karni-sena-says-that-only-way-to-solve-issue-is-complete-ban-on-padmavati-movie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावतीः भंसाली से अब कोई बात नहीं, केवल पूर्ण बैन ही एकमात्र रास्ता- कालवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावतीः भंसाली से अब कोई बात नहीं, केवल पूर्ण बैन ही एकमात्र रास्ता- कालवी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पद्मावती' फिल्म विवाद को लेकर करणी सेना ने अब अपना स्टेंड क्लियर कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से कोई बात नहीं होगी और किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा है कि अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। समझौता हो ही नहीं सकता। कालवी के अनुसार इस विवाद का हल अब केवल 'पद्मावती' फिल्म पर पूर्ण बैन है और कुछ नहीं।
विज्ञापन
कालवी ने अलाउद्दीन खिलजी के समर्थन में आ रहे बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया व अन्य संगठनों में बैठे मुठ्ठीभर लोग फिजूल की बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानबाजी से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं होगा। कालवी ने फिर चेताया कि किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
इन राज्यों में फिल्म पर पूर्ण बैन, लेकिन राजस्थान में पूर्ण बैन नहीं
sanjay leela bhansali padmavati
गौरतलब है कि करणी सेना ने फिल्म पद्मावती को लेकर सबसे पहले विरोध के सुर मुखर किए थे। इसके बाद अन्य समुदाय व संगठनों ने संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
फिलहाल पद्मावती फिल्म को यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में पूर्ण रूप से बैन किय जा चुका है। जबकि राजस्थान में फिल्म पर सर्शत बैन लगाया गया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पद्मावती फिल्म कब रिलीज होगी।
फिलहाल पद्मावती फिल्म को यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में पूर्ण रूप से बैन किय जा चुका है। जबकि राजस्थान में फिल्म पर सर्शत बैन लगाया गया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पद्मावती फिल्म कब रिलीज होगी।