फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Judicial custody of Indra Vishnoi extended till July 4

भंवरी देवी हत्याकांड: अदालत ने जेल से इंद्रा विश्नोई को वापस बुलाया

Wed, 21 Jun 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Judicial custody of Indra Vishnoi extended till July 4
इन्द्रा विश्नोई - फोटो : amar ujala
चर्चित भंवरी देवी अपहरण और हत्या मामले में आरोपी इंद्रा विश्नोई की न्यायिक अभिरक्षा चार जुलाई तक बढ़ा दी है। हालांकि इस दौरान एक चूक के कारण इंद्रा को एक बार जेल से वापस बुलाना पड़ा।  
विज्ञापन

आरोपी इंद्रा विश्नोई को बुधवार को एसीजेएम सीबीआई केसेज अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्द्रा विश्नोई की न्यायिक अभिरक्षा चार जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद इन्द्रा विश्नोई को कोर्ट ने जेल भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वापस लाया गया। दरअसल, कोर्ट में उससे भूलवश हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। इस पर उसे वापस बुलाकर हस्ताक्षर करवाए गए।
विज्ञापन


इससे पहले इन्द्रा विश्नोई के अधिवक्ताओं ने न्यायिक अभिरक्षा का विरोध करते हुए कहा कि पर्याप्त आधार नहीं होने के बावजूद सीबीआई न्यायिक अभिरक्षा बढ़वा रही है। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट में सीबीआई की ओर से पेश इन्द्रा विश्नोई के वॉइस सेम्पल की अर्जी पर इन्द्रा के अधिवक्ताओं ने जवाब के लिए समय मांगा। जिस पर 4 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्द्रा विश्नोई के अधिवक्ता हेमन्त नाहटा, संजय विश्नोई ने कोर्ट को बताया कि 3 जून को जब सीबीआई ने इन्द्रा को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया तो वारंट की मूल प्रति पर हस्ताक्षर नहीं थे। वहीं, न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं था क्योंकि मूल आरोप पत्र में कहीं पर इन्द्रा विश्नोई के खिलाफ सबूत नहीं है। इन्द्रा के अधिवक्ताओं ने इस पर भी सवाल उठाया कि जब इस मामले में सीबीआई अनुसंधान कर रही है तो एटीएस द्वारा गिरफ्तार कैसे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed