जयपुर डायरी: दूसरी शादी के लिए पत्नी का कत्ल, 7 साल बाद हुए 21 महीने के बेटे को भी नहीं बख्शा
इश्क और मुहब्बत में अंधा होना यूं ही नहीं कहा जाता है। जयपुर के एक शख्स ने अपनी मुहब्बत हासिल करने के लिए गुनाह की पूरी किताब लिख दी। पहले उसने अपने दोस्त को 20 हजार रुपये का लालच दिया और उसके हाथों अपनी पत्नी का कत्ल करा दिया। इसके बाद उस शख्स ने अपने 21 महीने के उस बेटे का भी खून करा दिया, जो सात साल की मन्नतों के बाद हुआ था। जयपुर में हुए इस डबल मर्डर को आज एक साल पूरा हो गया। इस रिपोर्ट में हम आपको सिलसिलेवार तरीके से गुनाह की परत-दर-परत से रूबरू कराएंगे और बताएंगे कि इस पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ...
7 जनवरी की वह खूनी तारीख...
साल 2020 में देश-दुनिया का हर शख्स लगभग परेशान रहा, लेकिन इस साल ने अपने पहले हफ्ते में ही जयपुर को लहूलुहान कर दिया। दरअसल, जनवरी महीने की सात तारीख को प्रताप नगर स्थित यूनिक टावर के आई ब्लॉक में एक शादीशुदा महिला श्वेता तिवारी की हत्या हो गई। साथ ही, उसके 21 महीने के बेटे श्रेयम को अगवा कर लिया गया और 30 लाख की फिरौती मांगी गई। पॉश इलाके में मां की हत्या और बेटे की किडनैपिंग से पूरा जयपुर थर्रा उठा। कानपुर की रहने वाली श्वेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मैनेजर रोहित तिवारी की पत्नी थी। रोहित उस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात था।
अगले दिन मिली बच्चे की लाश
जूतों की 'गवाही' से बेनकाब हुआ चेहरा
ऐसे हुआ डबल मर्डर का खुलासा
इस वजह से कराया डबल मर्डर
छह महीने तक की थी कत्ल की प्लानिंग
हत्या के लिए सात साल किया इंतजार
रोहित ने बताया कि 2011 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन उनके बीच शुरुआत से ही झगड़े होते रहे। वह अपनी पत्नी का कत्ल काफी पहले करना चाहता था, लेकिन दहेज के पचड़े में फंसने से बचने के लिए उसने शादी के सात साल बीतने का इंतजार किया। रोहित ने बताया कि वह अपनी पुरानी जिंदगी की हर याद से दूर जाना चाहता था। इस वजह से उसने अपने लाडले बेटे श्रेयम को भी नहीं बख्शा।
ऐसे मौत के घाट उतारे गए मां-बेटा
सौरभ ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रोहित के घर कई बार जा चुका था। ऐसे में जब वह सात जनवरी को वारदात को अंजाम देने पहुंचा तो जान-पहचान के चलते श्वेता ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह सौरभ के लिए चाय बनाने चली गई। ऐसे में सौरभ ने मौका पाकर अदरक कूटने वाली मूसली से श्वेता के सिर में कई वार किए। इसके बाद चाकू से महिला का गला काट दिया। श्वेता को जान से मारने के बाद सौरभ ने श्रेयम को भी मौत के घाट उतार दिया और उसका शव अपार्टमेंट के पीछे जंगल में फेंक दिया।