{"_id":"595b30254f1c1b5d698b4a05","slug":"isis-agent-arrested-by-rajasthan-ats-team-in-chennai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस को फंडिंग करने वाला एजेंट पहुंचा जयपुर, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस को फंडिंग करने वाला एजेंट पहुंचा जयपुर, पूछताछ शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चैन्नई से गिरफ्त में आए आईएसआईएस एजेंट हारुन को लेकर राजस्थान की एटीएस टीम जयपुर पहुंच गई है। इस एजेंट पर हवाला के जरिए आईएसआईएस को आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए पैसा पहुंचाने के आरोप हैं।
एटीएस सूत्रों के अनुसार जयपुर लाते ही हारुन से एटीएस ने पूछताछ प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार हारुन का राजस्थान से गहरा कनेक्शन है, इसलिए एटीएस इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। एटीएस के एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

Trending Videos
लम्बे समय से रखी जा रही थी निगाह, होंगो बड़े खुलासे...
फाइल फोटो।
सूत्रों के अनुसार हारुन पर एटीएस की टीम लंबे समय से निगाह रखे हुए थी। इसके अतिरिक्त हारुन के जरिए एटीएस राजस्थान में चल रहे आईएसआईएस के मॉड्यूल व अन्य संपर्कों तक भी पहुंच सकती है।
सूत्रों के अनुसार हारुन के पकड़े जाने के बाद राजस्थान के अतिरिक्त तमिलनाडु व अन्य राज्यों में सक्रिय आईएसआईएस एजेंटों तक भी पहुंच आसान होगी। गौरतलब है कि पूर्व में भी राजस्थान से सबंध रखने वाले आईएसआईएस एजेंटों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले दिनों पकड़ा गया जमील मस्जिद के नाम से चंदा वसुला करता था।