फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Internet will not run till midnight tomorrow

जयपुर बवाल: आधे शहर में कल आधी रात तक नहीं चलेगा इंटरनेट, कर्फ्यू जारी

Mon, 11 Sep 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Internet will not run till midnight tomorrow
इंटरनेट सेवा बंद।
जयपुर में हुए बवाल के बाद प्रशासन की ओर से इंटरनेट बंद रखने की अवधि बढ़ा दी गई है। 14 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं मंगलवार आधी रात तक बंद रहेंगी। वहीं अब कल फिर कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी जा सकती है।
विज्ञापन


संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किए। उसके मुताबिक जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के 14 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर लागू किया अस्थाई प्रतिबंध मंगलवाल रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 2जी/3जी/4जी डाटा, मोबाईल इंटरनेट, इंटरनेट सर्विसेज, बल्क एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोश्यल मीडिया सर्विसेज थ्रू इंटरनेट सर्विस प्रोवाईडर्स पर मंगलवार रात 11.59 बजे तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन


इनमें रामगंज, सुभाष चैक, गलता गेट, माणक चैक, जालुपूरा, कोतवाली, नाहरगढ़, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, संजय सर्किल, भट्टा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, एवं लालकोठी पुलिस थाना क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी दी जा सकती है ढील

Internet will not run till midnight tomorrow
डेमो इमेज - फोटो : Vishnu Sharma
इंटरनेट प्रतिबंध के साथ ही मंगलवार को कर्फ्यू भी जारी रहेगा। हांलाकि चार थाना क्षेत्रों में लगाए गए इस कर्फ्यू में कल ढील दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल ढील की अवधि दो घंटे से बढ़ा दी जा सकती है।

गौरतलब है कि आज कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी। इसमें लोग बाजारों में जरूरत का सामान लेने उमड़ पड़े। बाजारों में दो घंटे की ढील के दौरान भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed