{"_id":"5a1580414f1c1b87698bd136","slug":"instead-of-accepting-the-fr-the-magistrates-should-demand-progress-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआर स्वीकार करने के बजाय प्रगति रिपोर्ट मांगनी चाहिए मजिस्ट्रेट्स को, हाईकोर्ट ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआर स्वीकार करने के बजाय प्रगति रिपोर्ट मांगनी चाहिए मजिस्ट्रेट्स को, हाईकोर्ट ने कहा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि पुलिस की ओर से माल और मुल्जिम के पता नहीं चलने के आधार पर पेश एफआर को स्वीकार करने के बजाय न्यायिक अधिकारियों को मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगनी चाहिए। बिना प्रगति रिपोर्ट यदि मामले को बंद कर दिया जाता है तो जांच अधिकारी का दायित्व भी खत्म हो जाता है। अदालत ने आदेश की पालना के लिए सभी अधीनस्थ अदालतों को आदेश की प्रति भेजने के आदेश दिए हैं।
न्यायाधीश महेन्द्र माहेश्वरी की एकलपीठ ने यह आदेश देवप्रकाश शर्मा की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने साइबर ठगी के इस प्रकरण में निचली अदालत के एफआर स्वीकार करने के आदेश को रद्द करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अदालत को केस बंद नहीं करने को कहा है। याचिका में अधिवक्ता श्यामलाल शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता से साइबर ठगी कर एक लाख दस हजार रुपए बैंक खाते से निकाले गए। याचिकाकर्ता ने इस संबंध में गत वर्ष भट्टा बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
याचिकाकर्ता ने अपने स्तर पर आरबीआई से जानकारी लेकर पुलिस को बताया कि आरोपी केरल में मैट्रोकर्मी हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने माल-मुल्जिम का पता नहीं चलने के आधार पर एफआर पेश कर दी। जिसे निचली अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश रिवीजन अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया।