{"_id":"5a157b6b4f1c1b74698bd442","slug":"income-tax-raid-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल टूर कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई, खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल टूर कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई, खंगाला रिकॉर्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
अजमेर में यहां की गई कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम ने आज एक टूर कंपनी के आॅफिस पर कार्रवाई की। विभाग को वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत मिली थी, जिस पर ये कार्रवाई की गई।
आयकर विभाग की टीम ने ये कार्रवाई इंटरनेशनल कम्पनी सतगुरू होलीडेज प्राईवेट लिमिटेड के अजमेर स्थित कार्यालयों पर की गई। टीम यहां कंपनी के कारोबार संबंधी दस्तावेज खंगाल रही है। यहां काली कमाई उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सतगुरू होलीडेज प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी टूर एंड ट्रेवल्स, होटल, रियल एस्टेट सहित कई अन्य बिजनेस हैं। हालांकि, कंपनी प्रमुख रूप से टूर एंड ट्रेवल्स का काम करती है। आज की कार्रवाई संयुक्त निदेशक श्रवण कुमार मीणा के नेतृत्व में चल रही है। इस दौरान कंपनी के कार्यालयों पर पुलिस का जाप्ता भी तैनात रहा।