फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   High court give the order for counting of rca elction

RCA ELECTION: दो जून को होगा आरसीए के चैम्पियन का फैसला, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 30 May 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
High court give the order for counting of rca elction
आरसीए चुनाव - फोटो : amar ujala
राजथान क्रिकेट संघ का सिरमौर कौन होगा इसका फैसला दो जून को जाएगा। मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि सोमवार को हुए चुनाव की मतगणना और परिणाम दो जून को घोषित कर दिए जाए। यह आदेश रामपाल शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिए। जस्टिस जेके रांका ने यह आदेश दिए। मंगलवार को हुई सुनवाई में दोनों गुटों की तरफ से यह कहा गया कि वे चाहते है कि मतगणना दो जून को करा दी जाए। गौरतलब है कि सोमवार को  आरसीए चुनाव की मतदान प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हुई और 33 जिला संघों ने अपने अपने वोट डाले जिसके बाद राजस्थान क्रिकेट का भविष्य एक लिफाफे में बंद किया गया था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने पहले ही राजस्थान क्रिकेट संघ पर बैन लगा रखा है, जिससे यहां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हो पाए। वहीं आईपीएल में राजस्थान के नाम की फ्रेंचाइजी टीम के मैचों को भी गुजरात में ले जाया गया।
विज्ञापन


आरसीए को उसका शासक मिलने से राजस्थान की क्रिकेट के एक बार फिर से पटरी पर लौटने का अंदेशा जताया जा रहा है और ऐसे में एक तरफ पूर्व आईपीएल चेयरमैन और आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी राजस्थान में क्रिकेट को नई उंचाईयों पर ले जाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और पूर्व आरसीए अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने भी कहा है कि वो अध्यक्ष बनते ही राजस्थान क्रिकेट के अच्छे दिन फिर से लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed