गूगल के CEO को कोटा की लड़की से हुआ था प्यार, अभी भी ताजा हैं यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिचई जब आईआईटी खडगपुर में पढ़ाई कर रहे थे तब उन्हें यहीं पढ़ने वाली एक लड़की अंजलि से प्यार हो गया था। इसके बाद अमेरिका में जॉब लगने के बाद सुंदर और अंजलि ने शादी कर ली थी। आज ये एक बेटे और बेटी के माता-पिता है।
अंजलि का बचपन राजस्थान के कोटा में ही बीता है। अंजलि ने कोटा में सोफिया स्कूल के अतिरिक्त सेंट जोंस स्कूल में भी पढ़ाई की है। फिर उन्होंने आईआईटी खडगपुर से इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की।
कॉलेज के दिनों में हुई थी अंजलि से मुलाकात
कॉलेज के दिनों में ही सुंदर से अंजलि की मुलाकात हुई। जहां दोनों में प्यार हो गया था। कॉलेज के दौरान अंजलि से होने वाली मुलाकातों को याद करते हुए सुंदर पिचई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन दिनों अंजलि से मिलना काफी मुश्किल था। क्योंकि उन दिनोें मोबाइल नहीं होते थे।
इसके बाद जब आगे की पढ़ाई के लिए सुंदर अमेरिका चले गए, तो अंजलि से उनकी बात छह-छह माह तक नहीं हो पाती थी। सुंदर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अंजलि से बात नहीं करने का कारण उनके आर्थिक हालात थे।