फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gangaur pooja started from dhulandi

गूंजने लगे है गौर—गौर गणपति, ईसर पूजै पार्वती...

Tue, 14 Mar 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
gangaur pooja started from dhulandi
गणगौर पूजा करती महिलाएं - फोटो : डेमो पिक
राजस्थान के प्रमुख पर्व गणगौर का आगाज हो चुका है। घरों में गणगौर माता की स्थापना की जा चुकी है और गौर—गौर गणपति, ईसर पूजै पार्वती... के गीत गूंजने लगे है।  
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, जोधपुर बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में सौभाग्य का यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। 16 दिन तक मनाए जाने वाले इस पर्व की शुरूआत धुलण्डी के दिन से होती है। रविवार को जिन घरों में गणगौर पूजा शुरू की गई है वहां गणगौर माता की स्थापना की गई। 
विज्ञापन


इस पूजा का खास महत्व नवविवाहिताओं के लिए होता है। नव विवाहिताएं इस पर्व पर अपने पिता के घर में रहकर सोलह दिनों तक माता गणगौर की पूजा करती हैं और अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना करती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोर-गोर गणपति, इसर पूजे पार्वती...जैसे मंगल गीतों के साथ पूजा कर महिलाएं मां गौरी की मनुहार में जुटी रहती हैं। बाग-बगीचों व उद्यानों में भी गणगौर पर्व की रौनक देखी जा सकती है। महिलाएं गणगौर पूजा के लिए बाग-बगीचों और उद्यानों में जल व दूब लेने जाती है।

सिर पर मंगल कलश धारण कर महिलाएं मंगल गीत गाती हुई दोब और जल लेकर आती हैं और फिर इससे गणगौर पूजा की जाती है। शीतला अष्टमी पर छोटी बच्चियों को ईसर-गणगौर बनाकर उद्यानों में ले जाया जाएगा।


गौरतलब है कि गणगौर पूजा धुलंडी के दिन से शुरू होती है। इसमें होलिका दहन की राख से सोलह पिंडियां बनाकर उनकी 16 दिनों तक पूजा की जाती है। यह पूजा गणगौर उत्सव तक लगातार होती है। इस पर्व का राजस्थान में प्रमुखता से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed