{"_id":"595dd63e4f1c1b72478b4722","slug":"final-argument-in-salman-khan-case-will-start-from-22-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान, 22 जुलाई से शुरू होगी अंतिम बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान, 22 जुलाई से शुरू होगी अंतिम बहस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अब अंतिम बहस 22 जुलाई से शुरू होगी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। सलमान को इस मामले के अतिरिक्त अवैध हथियार मामले में भी कोर्ट में पेश होना था।
विज्ञापन
आज सुबह से ही सलमान खान के जोधपुर पहुंचने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं जोधपुर एयरपोर्ट व कोर्ट के बाद सलमान खान के प्रशंसकों की भीड़ जमा थी। लेकिन सलमान खान के नहीं पहुंचने की खबर ने जहां प्रशंसकों को मायूस किया वहीं पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
क्योंकि यदि सलमान खान आज जोधपुर आते तो उन्हें दो अलग-अलग कोर्ट में पेश होना होता, जो पुलिस के लिए सिरदर्द रहता। इससे पूर्व आज सुबह हिरणा शिकार मामले में अन्य आरोपी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू व अभिनेता सैफ अली खान के वकील कोर्ट पहुंचे। साथ ही लोक अभियोजक भवानी सिंह भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन