फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Engineering student fell from 11th floor in Jaipur due to problem in lift

Rajasthan: दरवाजा खुला पर नहीं आई लिफ्ट, कदम आगे बढ़ाते ही 11वीं मंजिल से सीधे बेसमेंट में गिरा छात्र, मौत

Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
सार

हादसे के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग प्रबंधन मेंटनेंस के नाम पर उनसे पैसे वसूल लेता है लेकिन लिफ्ट की सर्विस नहीं कराई जाती है। वहीं मृतक छात्र के पिता ने पुलिस थाने में बिल्डिंग प्रबंधन पर लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Engineering student fell from 11th floor in Jaipur due to problem in lift
मृतक इंजीनियरिंग छात्र - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में एक दर्दनाक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। दरअसल, छात्र ने लिफ्ट बुलाने के लिए बटन दबाया, दरवाजा खुला लेकिन लिफ्ट नहीं आई। जैसे ही युवक ने पैर आगे बढ़ाया, वह 11 मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरा। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर भांकरोटा स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार की रात को हादसा हुआ। छात्र कुशाग्र मिश्रा (21) मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था। घटना के समय कुशाग्र के दो दोस्त भी मौजूद थे। दोस्तों ने बताया कि कुशाग्र अपार्टमेंट में किराए से 11वीं मंजिल पर रह रहा था। रविवार रात 8:30 बजे वह अपने दो साथियों शिखर और मोक्षित के साथ नीचे जाने के लिए 11वीं मंजिल पर लिफ्ट का बटन दबाया। इसी बीच शिखर और मोक्षित दूसरी लिफ्ट का बटन दबाने दूर चले गए। इस दौरान पहली लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। ऐसे में कुशाग्र को लगा कि लिफ्ट आ गई है। उसने जैसे ही कदम आगे बढ़ाया, वह सीधे बेसमेंट में जा गिरा।


लिफ्ट का गेट तोड़कर निकाला गया शव

हादसे के बाद दोनों दोस्त भागकर बेसमेंट में आए। लिफ्ट का गेट बंद था। मौके पर मौजूद लोग और गार्ड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा को तोड़ा गया। आननफानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का आरोप-पैसे लेने के बावजूद लिफ्ट की नहीं होती सर्विस
उसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने फ्लैट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद भांकरोटा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। छात्रों का आरोप है कि बिल्डिंग प्रबंधन वाले मेंटेनेंस के नाम पर पैसे हड़प लेते हैं। लिफ्ट की सर्विस नहीं करवाते हैं।

विज्ञापन

पिता ने कहा-कड़ा एक्शन ले पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर बनारस से कुशाग्र के पिता ओम प्रकाश मिश्रा सोमवार को जयपुर पहुंचे। एसएमएस हॉस्पिटल में कुशाग्र का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। सोसायटी की ओर से भी मैनेजमेंट के खिलाफ भांकरोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। कुशाग्र के पिता की ओर से भी मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी गई है। कुशाग्र के दोनों हाथ-पैर, सिर और चेस्ट में मल्टीपल फ्रैक्चर आए थे। मृतक के पिता ने कहा कि शिकायत दी गई है लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की है। पुलिस लापरवाही के लिए कड़ा एक्शन ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed