फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   encroachment from villages to be removed in jaisalmer

शहर ही नहीं अब गांवों से भी हटेंगे अतिक्रमण,कलक्टर ने निकाले आदेश

Sun, 09 Jul 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
encroachment from villages to be removed in jaisalmer
जैसलमेर जिला कलेक्ट कैलाश चंद मीना - फोटो : amar ujala
स्वर्णनगरी जैसलमेर के शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्यवाही के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों को नहीं बख्या जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान अधिकांश जगहों पर अतिक्रमण की शिकायत को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश जारी किए कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंनें कहा कि गांवों में अतिक्रमण, अनाधिकृत निर्माण कार्य होने से गांवों के सौन्दर्यीकरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तथा गांवों में सार्वजनिक रास्तों की चौड़ाई कम होती जा रही है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कलेक्टर मीना ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा विकास अधिकारी जैसलमेर, सम और सांकड़ा गांव को निर्देश दिए कि जिले के बड़े गांवों में जिनकी जनसंख्या 2000 से अधिक हो में अब तक आबादी क्षेत्र में हुए अतिक्रमण, अनाधिकृत निर्माण कार्यो को एक अभियान चलाकर तत्काल प्रभाव से हटाने तथा इसके लिए कार्य योजना तैयार कर 7 दिवस में प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed