{"_id":"593a88474f1c1b831c9caf83","slug":"dhaliwal-said-on-garlic-crop-every-farmer-should-pay-rs-3500-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहसुन की फसल पर बोले धारीवाल, हर किसान को 3500 रुपए प्रति क्विंटल से हो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहसुन की फसल पर बोले धारीवाल, हर किसान को 3500 रुपए प्रति क्विंटल से हो भुगतान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
शांति धारीवाल
हाड़ौती में लहसुन की बंपर पैदावार को किसान विरोधी सरकार ने ना सिर्फ बर्बाद कर दिया, बल्कि किसानों की भी कमर तोड दी। अब सरकार मंडी टेक्स को फ्री करने की योजना बनाकर फिर से भ्रमित कर रही है। ये आरोप लगाए पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने।
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने लहसुन की बंपर पैदावार पर बयान जारी कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 40 फीसदी लहसुन खराब हो चुका है और 25 फीसदी किसानों ने औने—पौने दामों में लहसुन बेचा है। अब सरकार मंडी टेक्स फ्री करने के नाम पर किसानों को भ्रमित करना चाहती है।
धारीवाल ने सरकार पर किसान विरोधी सरकार होने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि जिन किसानों ने भी अब तक लहसुन मंडियों में बेचा है उसका रिकाॅर्ड सरकार के पास है। ऐसे में ठगे गए सभी लहसुन किसानों को सरकार 3500 रुपए प्रति क्विंटल और उच्च क्वालिटी के लहसुन किसानों को 4500 रुपए प्रति क्विटंल के हिसाब से भुगतान करके राहत पहुंचाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
धारीवाल ने लहसुन के मंडी में भाव सुनकर सदमें से हुई किसान सत्यनारायण की मौत के बाद आश्रितों के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है।