फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dalit community came forward against gyan dev ahuja in alwar

बीजेपी MLA ने अपनी सरकार के खिलाफ दिया धरना तो विरोध में आगे आया दलित समाज

Tue, 04 Jul 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
dalit community came forward against gyan dev ahuja in alwar
रामगढ़ में धरना देते विधायक ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : amar ujala
अपनी ही पार्टी की सरकार में सुनवाई नहीं होने से खफा भाजपा एमएलए के धरने को लेकर सियासत गरमा गई है। राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार में सुनवाई नहीं होने से खफा भाजपा एमएलए ज्ञानदेव आहूजा ने आज अलवर के रामगढ़ थाने में धरना दिया। 
विज्ञापन


अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थाना अधिकारी से नाराज विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रामगढ़ थाने पर धरना दिया गया। इस दौरान विधायक ज्ञानदेव आहूजा के समर्थक धरने में मौजूद रहे वहीं देखते ही देखते धरने के दौरान ही दूसरे पक्ष के दलित लोग बड़ी संख्या में रैली निकालकर धरनास्थल से गुजरते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने के बाद दलित समाज के लोगों ने सीओ साउथ अनिल बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में दलित समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दलित समाज की आड़ में विधायक ज्ञानदेव आहूजा अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाने में लगे हुए हैं जबकि दलित समाज से उन्हें कोई प्रेम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित समाज ने किया धरने का विरोध

dalit community came forward against gyan dev ahuja in alwar
आहूजा के धरने का विरोध करते दलित समाज के लोग - फोटो : amar ujala
​वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा का कहना था कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और लव जिहाद के मामले में पुलिस चौथ वसूली कर रही है जिसको लेकर केंद्र में राजस्थान सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने यह धरना दिया है।

विधायक ने कहा कि यदि संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो वो अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जयपुर में आईजी कार्यालय पर भी धरना देंगे।

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से उपखंड कार्यालय में सीओ साउथ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। सीओ साउथ अनिल बेनीवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने ज्ञापन के माध्यम से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं जिसे शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed