फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wanted arrested in Kota in murder case

हत्या के केस में वांटेड तीन हजार रुपए का ईनामी आरोपी कोटा में गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 13 Jun 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Wanted arrested in Kota in murder case
murder - फोटो : Demo pic
हत्या के केस में पिछले नौ माह से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को कोटा शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित देवड़ा पुत्र सुभाष देवड़ा उम्र 19 साल निवासी तुल्लापुरा थाना रेल्वे कॉलोनी, कोटा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पिछले साल 14 अगस्त को मोहन सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अलनिया फाटक के गेट नं0 2 पर मालगाड़ी आने वाली थी इसलिये उसने फाटक बन्द कर दिया था। तभी एक टवेरा कार में सवार 7-8 व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने जबरन गेट खोलने का दबाव डाला। जब मोहन सिंह ने युवकों को रोका तो आरोपियों ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर मारी। तभी मोहन सिंह का साथी बदन सिंह बीच—बचाव करने आए तो आरोपियों ने बदन सिंह के सिर पर लकड़ी व पत्थरों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। इससे बदन सिंह के गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 17 मुल्जिमों के खिलाफ चालान पेश किया गया। मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मुबारिक उर्फ कालू, आरिफ, अविनाश उर्फ शनिवार, आकाश उर्फ गोलू, अंकित नाई व अन्य को पहले गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एसपी कोटा ने तीन—तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। इनमें आरोपी अंकित देवड़ा फरार चल रहा था। जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed