{"_id":"599c0b4e4f1c1b900c8b4628","slug":"villagers-beat-the-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शिक्षक ने पार की हदें तो महिलाओं ने फाड़ दिए कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में शिक्षक ने पार की हदें तो महिलाओं ने फाड़ दिए कपड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 22 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के कपड़े फाड़ घेरकर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक ने स्कूल में कुछ ऐसा कर दिया कि ग्रामीणों ने पहले तो खूब धुलाई की और उसके बाद कपड़े तक फाड़ डाले। गांव की महिलाएं इतना गुस्साई हुई थी कि शिक्षक को बचाने के लिए अधिकारियों को आरोपी शिक्षक को मौके से भगाना पड़ा।
मामला बहरोड़ का है। बहरोड़ थाना इलाके के गुगड़िया गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक श्रीचंद यादव पर ग्रामीणों ने एक बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। बच्ची से छेड़छाड़ की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों और महिलाओं ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई की। फिर उसके कपड़े भी फाड़ डाले। सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और मामले में समझाईश की कोशिश की।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें...
demo pic
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बहरोड़ बीईईओ सुभाष चंद यादव ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की। समझाइश के बावजूद अध्यापक की हरकत को लेकर महिलाओं ने खासा रोष जताया। महिलाएं इतनी ज्यादा गुस्साईं हुई थी कि अध्यापक की दोबारा पिटाई न हो जाए, इसके लिए अधिकारी शिक्षक को लेकर रवाना हो गए।
बीईईओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अध्यापक पर कार्रवाई का ग्रामीणों को आश्वासन देकर गुगड़िया से अध्यापक को बहरोड़ लेकर रवाना हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापक श्रीचंद पर 7 साल की बच्ची से अश्लील हरकत की है। उनका आरोप है कि वह पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है।