{"_id":"59de0ed14f1c1b86698b53ba","slug":"two-children-scorched-by-explosion-in-the-garbage-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे में विस्फोट से झुलसे दो बच्चे, धमाके से मची सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचरे में विस्फोट से झुलसे दो बच्चे, धमाके से मची सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी स्कूल के पास कचरे में विस्फोट का मामला सामने आया है। इस धमाके में वहां मौजूद दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके से आसपास रहने वाले लोगों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
यह मामला है राजस्थान के बीकानेर जिले का। जहां आज दोपहर मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित सेक्टर 11 में एक प्ले स्कूल के कचरे के ढेर में दो बच्चे कचरा प्लास्टिक एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान कचरे में तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि स्कूल की खिड़कियों के कांच चटक गए। वहीं, कचरा बीन रहे दोनों मासूम बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
विस्फोट से स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान हालत में दोनों बच्चे वहीं पड़े थे। धुएं का गुबार उठ रहा था। तब लोगों ने मदद कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। चंद मिनटों में ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन
तभी सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उच्चाधिकारी और बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया। गहनता से मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रारंभिक तौर पर कचरे में कोई विस्फोटक स्क्रेप बम पड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिसे छूने से विस्फोट हो गया।