{"_id":"5970a6e64f1c1b3b6f8b45d1","slug":"theft-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते मकान में घुसे और लाखों के जेवरात ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के रास्ते मकान में घुसे और लाखों के जेवरात ले गए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र में दो अलग—अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां से चोर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर गए।
वारदात डूमेंडा गांव में बीती देर रात मदनलाल ओर श्रीचन्द के घर पर हुई। एमआईए थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से आकर अंदर कमरे में घुसे और अलमारियों के लॉक तोड़कर दो मकानों से करीब 4 लाख 50 हजार के जेवरात व करीब 10000 की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि श्रीचंद के घर से करीब 6 लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। दो महीने पहले भी श्रीचन्द के भाई धनसिंह के घर मे जेवरात चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई।