फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The drug on illegal drug warehouse, millions of medicines caught in jaipur

नशीली दवाओं के अवैध गोदाम पर छापा, पकड़ी गई लाखों की दवा

Thu, 24 Aug 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 24 Aug 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
The drug on illegal drug warehouse, millions of medicines caught in jaipur
नशीली दवाओं के अवैध गोदाम पर छापा - फोटो : Amar Ujala
बिना लाइसेंस के अवैध रुप से चल रहे नशीली दवाओं के व्यापार का खुलासा हुआ है। जयपुर के आमेर थाना इलाके में पीली की तलाई स्थित गोपाल विहार कालोनी में यह गोदाम चल रहा था। बीती देर रात को आमेर थाना पुलिस की सूचना पर ड्रग कंट्रोलर विभाग ने पुलिस  के साथ मिलकर दवाओं की एजेंसी पर छापा मारा तो करीब 20 लाख रुपयों से ज्यादा की नशीली दवाईयां जप्त की गई।
विज्ञापन


आमेर एसीपी प्रतापमल केडिया व ड्रग कंट्रोलर विभाग के अधिकारी अशोक मीणा ने बताया की घनश्याम शर्मा निवासी गोपाल विहार कालोनी पिली की तलाई आमेर यह रिद्धि-सिद्धि ड्रग एजेंसी पर बिना बिल के अवैध रूप से नसीली दवाइयों की सप्लाई करता था। 
विज्ञापन


मुखबीर की सूचना पर आमेर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने ड्रग कंट्रोलर विभाग को सूचना दी। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार देर रात रिद्धि-सिद्धि ड्रग एजेंसी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जप्त दवाइयों की कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा

The drug on illegal drug warehouse, millions of medicines caught in jaipur
डेमो पिक - फोटो : Demo pic
जहां एजेंसी के पीछे गोदाम में अवैध नशीली दवाइयों के दर्जनों कर्टन मिले। एजेंसी संचालक घनश्याम शर्मा से पूछताछ करने पर गुरुवार सुबह भी एजेंसी के सामने भी गोदाम में लाखों की अवैध दवाईयां मिली। 

पुलिस की कारवाई गुरुवार देर शाम तक चली। पुलिस व ड्रग विभाग के अधिकारियों ने जप्त दवाइयों की कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। आरोपी घनश्याम शर्मा करीब सात-आठ साल से नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed