{"_id":"5981ba334f1c1b0f748b4f01","slug":"millions-of-mobile-theft-from-the-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद नहीं हुए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद नहीं हुए चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
शोरूम में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरदारपुरा के जलजोग चौराहा के पास एक मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर यहां से लाखों के मोबाइल फोन और अन्य एसेसरिज पर हाथ साफ कर गए।
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात बीती देर रात जोधपुर में सरदारपुरा के जलजोग के निकट मेडिकल कॉलेज चौराहा रोड पर स्पेस मोबाइल शोरूम में हुई। आज सुबह जब यहां शोरूम कर्मचारी पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत दुकान मालिक वासुदेव आर्य को फोन पर चोरी की सूचना दी। इस पर वहां पहुंचे शोरूम मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। शोरूम मालिक का कहना है कि चोर यहां से करीब पच्चीस लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए।
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालने चाहे तो पता चला कि दुकान मालिक रोज रात को कैमरा बंद करने के बाद ही घर जाता है। इस पर पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया है। दुकान मालिक ने बताया कि उनके यहां बिजली जनरेटर के माध्यम से चलती है। ऐसे में जनरेटर बंद करने के साथ कैमरे भी अपने आप बंद हो जाते हैं। इस कारण चोरी की घटना कैमरों में कैद नहीं हो पाई।
गौरतलब है कि पिछले साल भी मिनर्वा सेंटर में एक शोरूम से चोर तीस लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक इस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।