{"_id":"59846f104f1c1bb2398b4a9f","slug":"masked-security-in-the-cantonment-area-explosive-blast-at-atm-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छावनी क्षेत्र में धमाके से एटीएम को उड़ाया, नकाबपोश कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छावनी क्षेत्र में धमाके से एटीएम को उड़ाया, नकाबपोश कैमरे में कैद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट से एटीएम को उड़ाया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र में एक नकाबपोश ने बीती रात विस्फोटक लगाकर एक एटीएम को उड़ा दिया। ब्लास्ट से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पता चलने पर खुफिया एजेंसियां, आर्मी अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मामला श्रीगंगानगर के छावनी क्षेत्र का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और आर्मी ने जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में आर्मी के अधिकारियों ने श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। जिसमें आरोपी का हुलिया आया है।
जानकारी के अनुसार सैन्य छावनी क्षेत्र में एक बैंक का एटीएम है। बीती देर रात को चेहरे को नकाब पहने एक व्यक्ति एटीएम में घुस गया। उसने पेंट व बनियान पहना हुआ था। आरोपी ने एटीएम में छत पर विस्फोटक लगा दिया। वहां लगे कैमरे को ढक दिया। इसके बाद ब्लास्ट से एटीएम को उड़ा दिया।

आखिर कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, एफएसएल पता लगाने में जुटी
आग
- फोटो : File photo
विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि इससे एटीएम के अलावा पास बना कमरा भी ध्वस्त हो गया। तेज धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। लोग घरों के बाहर आ गए। सूचना मिलने पर आर्मी व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आज बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलवाया गया। अब सीसीटीवी में आए आरोपी के हुलिए के अलावा पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि एटीएम ब्लास्ट के लिए कौनसा विस्फोट काम में लाया गया था।
आज बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलवाया गया। अब सीसीटीवी में आए आरोपी के हुलिए के अलावा पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि एटीएम ब्लास्ट के लिए कौनसा विस्फोट काम में लाया गया था।