{"_id":"5a44e9334f1c1b0b788b5553","slug":"jaipur-rajasthan-at-midnight-a-mad-fight-boy-took-fire-in-a-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को एक सिरफिरे ने बाइक में लगा दी आग, लपटों से खुद भी नहीं बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को एक सिरफिरे ने बाइक में लगा दी आग, लपटों से खुद भी नहीं बचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
जयपुर में बीती देर रात को एक सिरफिरे ने मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पेट्रोल नली में लगाई आग से अचानक आग का गोला निकला। इससे आग लगाने वाला युवक भी लपटों की चपेट में आ गया और उसका हाथ झुलस गया। लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला।
देर रात बाइक से आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों की नींद खुल गई। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आग लगाने की यह वारदात मकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह मामला है जयपुर के करणी विहार थाना इलाके का। यहां हीरापुरा पॉवर हाउस के पीछे रहने वाले नरेंद्र कुमावत ने कल रात को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात को एक युवक वहां आया। थोड़ी देर वह नरेंद्र के मकान के आसपास टहला और वहां से चला गया।

Trending Videos
ऐसे में वह भाग निकला
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : Demo pic
इसके कुछ देर बाद वह सिरफिरा युवक वापस आया और नरेंद्र कुमावत की बाइक के पास पहुंचा। उसने बाइक की पेट्रोल नली को खोल दिया और फिर जलती माचिस की तीली पेट्रोल नली पर फेंक दिया। इससे बाइक में आग लग गई।
आग का गोला आरोपी सिरफिरे के हाथ में भी लग गया। इससे आग उसके हाथ में लग गई। ऐसे में वह हाथ में लगी आग को बुझाते हुए वहां से भाग निकला। लपटें उठते देख हल्ला मचने पर आस-पास के लोग आ गए और मकान मालिक नरेंद्र कुमावत के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई थी।