फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Illegal liquor seized by alwar police

ट्रक में भरी थी नशे की पूरी दुकान, पुलिस भी चौंकी

Sun, 18 Feb 2018 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor seized by alwar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक के बाद कार्रवाई होने के बाद भी तस्करों को कोई खौफ नहीं है। ताजा मामले में पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें नशे की खेप पकड़ में आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलवर के प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। प्रतापगढ़ थाना अधिकारी ने गश्त के दौरान एक ट्रक को जाते हुए देखा और रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक की जब गहनता से जांच की गई तो तिरपाल के नीचे अवैध शराब की 95 पेटियां रखीं हुईं थी। हरियाणा निर्मित यह अवैध शराब जयपुर की तरफ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। चालक आगरा निवासी भगवान कोली है। गौरतलब है कि बीते दिन भी एनईबी थाना पुलिस ने भी अवैध शराब की 65 पेटी जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed