{"_id":"58f4a7644f1c1b387447146e","slug":"husband-s-wife-committed-suicide-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी कुएं में कूदी तो पति ने उठाया यह खतरनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी कुएं में कूदी तो पति ने उठाया यह खतरनाक कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलपुर के सदर थाना इलाके में सोमवार को पति और पत्नी के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। दोनों ने आपसी विवाद के चलते ये कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार धौलपुर के अजीत ढाबा क्षेत्र में रहने वाली आरजू कुछ दिन पहले ही अपने पिता के घर आई थी। बीती रात उसका पति रंजीत हरजन निवासी मध्यप्रदेश भी उसे लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके चलते नाराज होकर पत्नी आरजू ने अलसुबह घर के पास ही एक कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसकी खबर जैसे ही रंजीत को लगी तो वह भी यह गम सह नहीं पाया। रंजीत ने कुछ देर बाद ही अजीत ढाबा के पास स्थित हाइवे पर किसी वाहन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब मामले की जांच की जा रही है।