फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gram secretary arrested for taking bribe of Rs. 23 thousand in baara

ग्राम सचिव 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Tue, 06 Jun 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 06 Jun 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Gram secretary arrested for taking bribe of Rs. 23 thousand in baara
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बारां की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ग्राम सचिव को 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामलाल कुम्हार है। वह ग्राम पंचायत-छीनोद, तहसील किशनगंज, जिला बारां के ग्राम सचिव है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ परिवादी चौथमल मीणा ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत छीनोद के ग्राम सचिव  रामलाल कुम्हार द्वारा मेरे से 23 हजार रुपय रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत की यह रकम चौथमल को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि के बिल पास करने की एवज में मांगी जा रही है।          
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां राजेंद्र सिंह गोगावत के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद मंगलवार को परिवादी चौथमल को ग्राम सचिव रामलाल कुम्हार के पास रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। ज्योंही आरोपी ने 23 हजार रूपए की रिश्वत लेकर रखी। तभी ईशारा मिलने पर रामलाल को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed