{"_id":"5953aa2f4f1c1b1b2b8b45bb","slug":"gangrape-in-sri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर दो बहनों का अपहरण कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल दिखाकर दो बहनों का अपहरण कर गैंगरेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
दो बहनों को पिस्टल दिखाकर अपहरण किया और फिर उनके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गैंगरेप की घटना गंगानगर के रायसिंह नगर से जुड़ी है। यहां बीती रात रायसिंह नगर के गांव 9 टीके में वीरू और बग्गा एक घर में घुसे। यहां दो चचेरी बहनों को पिस्टल की नोंक पर डराया—धमकाया। परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद दोनों आरोपित चचेरी बहनों का अपहरण कर एक खेत में ले गए और दोनों से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों बहने जब रोते हुए घर पर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने आज सुबह रायसिंह नगर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह—जगह दबिश भी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िताओं में से एक नाबालिग है।