फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fireing in the house of this MLA, has already been shot

BJP विधायक के घर पहले दोपहर में और फिर रात को फायरिंग

Fri, 13 Oct 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 13 Oct 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
fireing in the house of this MLA, has already been shot
विधायक के आवास पर फायरिंग - फोटो : Demo pic
अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा भाजपा की एक विधायक के घर पर हुई फायरिंग की घटना से लगाया जा सकता है। इस महिला विधायक के घर बदमाश ने पहले दोपहर में और फिर देर रात फायरिंग की। दूसरी बार फायरिंग के वक्त वहां पुलिस के जवान भी तैनात थें। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के करौली जिले में हिंडौनसिटी थाना इलाके का। यहां अग्रसेन कॉलोनी में हिंडौन से भाजपा विधायक राजकुमारी जाटव का आवास है। कल दोपहर और उसके बाद देर रात बदमाश ने विधायक के घर पर फायरिंग की। जिससे इलाके में दशहत फैल गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, विधायक राजकुमारी जाटव कल जयपुर में थी। इस दौरान उनके पीछे से कल दोपहर उनके हिंडौनसिटी स्थित निवास पर फायरिंग हुई। इसकी सूचना वहां रह रहे लोगों ने राजकुमारी जाटव को दी। जाटव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वहां जाप्ता तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात को बदमाश फिर आया और फायरिंग कर फरार हो गया। वहां बैठे पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ने में नाकामयाब रहे। मामले की सूचना मिलने पर एसपी करौली अनिल कयाल व हिंडौनसिटी कोतवाली थानाप्रभारी अध्यात्म गौतम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौेके से सबूत जुटाए। 

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

fireing in the house of this MLA, has already been shot
फायरिंग - फोटो : Demo pic
इसके बाद रात को बदमाश फिर आया और फायरिंग कर फरार हो गया। वहां बैठे पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, ​लेकिन उसे पकड़ने में नाकामयाब रहे। मामले की सूचना मिलने पर एसपी करौली अनिल कयाल व हिंडौनसिटी कोतवाली थानाप्रभारी अध्यात्म गौतम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौेके से सबूत जुटाए। 

विधायक के निजी आवास पर पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। इस मामले में अमृतलाल गुर्जर का नाम सामने आया है। जो कि वारदात के बाद से फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed