{"_id":"599061d44f1c1ba4488b45f9","slug":"fir-lauged-in-kekri","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायन मामला : घटना उजागर होने के बाद आखिरकार शाम को दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायन मामला : घटना उजागर होने के बाद आखिरकार शाम को दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के केकड़ी में 40 वर्षीय अधेड़ महिला को डायन बताकर बेरहमी से मारने वाले आरोपियों के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने शाम पांच बजे मुकदमा दर्ज किया। मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है।
दरअसल, मामला केकड़ी की रहने वाली कन्यादेवी का है। कन्यादेवी को डायन बताकर यातनाएं दी गई और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामले में जब कन्या देवी के भतीजे ने शिकायत दी तो पुलिस ने पास के रिश्तेदार द्वारा रिपोर्ट नहीं देने की बात कहकर मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद अमर उजाला ने आज सुबह महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा से बात कर मुकदमा दर्ज नहीं होने की बात कही। जिसके बाद घटना को गंभीरता से लिया गया। शर्मा् ने बताया कि बीती रात्रि में ही उन्होंने एसपी को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
अमर उजाला ने पूरी घटना को प्रमुखता से उजागर किया तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। आखिरकार शाम पांच बजे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि सोनिया, पिंकी, महावीर, चन्द्रप्रकाश सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 व डायन प्रताड़ना अधिनियम की धारा 3, 4 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।