फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fast speed swift car overturned, one killed, three wounded in dholpur

तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 20 Jun 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Fast speed swift car overturned, one killed, three wounded in dholpur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके में हाईवे पर बथुआ खोह सीमा के पास बीती देर रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सरमथुरा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में उन्हें फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सरमथुरा थाना अधिकारी युधिष्ठर सिंह ने बताया कि करौली रोड पर बथुआ खोह सीमा में सोमवार देर रात करीब 12 बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कार में सवार लोग जयपुर से धौलपुर लौट रहे थे। हादसे में कार सवार नेत्रपाल पुत्र अंगद राम निवासी धौलपुर की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार बाड़ी धौलपुर निवासी भगवान स्वरुप शर्मा, धौलपुर निवासी राहुल शर्मा व गिरीश अग्रवाल घायल हो गए। उनका सरमथुरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, नेत्रपाल के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed