फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Electric wire falling on the school taxi, the director saved lives

स्कूल टैक्सी पर गिरे बिजली के तार, संचालक ने यूं बचाई जिंदगियां

Tue, 05 Sep 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Sep 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Electric wire falling on the school taxi, the director saved lives
स्कूल टैक्सी पर गिरे बिजली के तार - फोटो : Vishnu Sharma
एक निजी स्कूल संचालक की मुस्तैदी ने कई मासूमों की जिंदगी को बचा लिया। यह मामला है जयपुर के परकोटा क्षेत्र में ब्रहृपुरी रोड का।
विज्ञापन


आज दोपहर को हवा में झूल रहे बिजली के तार गैस कंपनी की एक पिकअप के उपरी हिस्से से टकराकर उलझ गए, लेकिन  चालक को इसका पता नहीं चला। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही तार खींचे और बिजली पोल टूट गया। जिससे बिजली के तार टूटकर नजदीक ही मिलेनियम पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े आॅटोरिक्शा पर जा गिरा।

स्कूल संचालक मनमोहन जायसवाल के मुताबिक दोपहर को घटना के वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। जिससे वह बच्चों को आॅटोरिक्शा में बैठा रहे थे। तभी बिजली के पोल और तार गिरते देखकर वह सन्न रह गए और करंट लगने के डर से चिल्लाते हुए दौड़े। आॅटो के ड्राइवर भी हरकत में आ गए। वहां अफरा-तफरी का माहोल हो गया
विज्ञापन


उन्होंने पिकअप को रुकवाया। इसके बाद स्कूल संचालक मनमोहन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आॅटो ड्राइवरों और स्कूल स्टॉफ के साथ मिलकर डंडे से तारों को हटवाया। बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली की सप्लाई रुकवाई। इससे पहले तत्काल आॅटोरिक्शा में बैठे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर वापस स्कूल में भेजा। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ तारों में रबर कोटिंग थी तो कुछ खुले तार थे। जिनमें करंट था, लेकिन फिर भी बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed