फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dead body found in sikar

घर से 800 मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 12 Jun 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
dead body found in sikar
सीकर के झाड़ली इलाके में सोमवार को घर से 800 मीटर दूर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के थोई थाना इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति का शव घर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। ड्योडी वाली ढाणी, झाड़ली निवासी परिजनों ने बताया कि अर्जुनलाल यादव रविवार को घर से काम करने के लिए निकला था। उसके बाद शाम को वापस घर नहीं लौटा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शव पड़ा है, जिस पर थोई थाना अधिकारी राजेश गजराज घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ समय के बाद नीम का थाना सीईओ कुशाल सिंह, एडिशनल एसपी नीम का थाना सुरेंद्र दीक्षित, सीओ रींगस राजेंद्र बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि मृतक ड्योडी वाली ढाणी का रहने वाला है। इस पर परिजनों को सूचित किया गया। बाद में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना अधिकारी राजेश गजराज ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed