फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ATM robbery in ajmer, theft ten lakh

एटीएम को उखाड़कर दस लाख उड़ाए, लुटेरों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Thu, 21 Dec 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
ATM robbery in ajmer, theft ten lakh
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
मांगलियावास थाना क्षेत्र के तबीजी गांव में बदमाशों ने बैंक आॅफ बडौदा का एटीएम उखाड़कर दस लाख रुपए से अधिक की राशि चुरा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अजमेर जिले में हुई। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि तबीजी के बालिका आवासीय विद्यालय के बाहर लगे एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ लिया। इसके बाद इसमें रखा कैश उड़ाकर वह फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। मौके पर एमओबी और एफएसएल टीम ने बारीकी से मौका मुआयना भी किया। बैंक अधिकारियों की के अनुसार बुधवार शाम को ही इस एटीएम में राशि डाली गई थी। राशि दस लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed