फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A women got death in road accident at delhi highway in kotputli and her son in injured

गर्भवती बेटी से मिलने जा रही मां को ट्रोले ने कुचला, भाई जख्मी

Wed, 07 Jun 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 07 Jun 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
A women got death in road accident at delhi highway in kotputli and her son in injured
road accident - फोटो : Demo pic
कोटपूतली के एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती बेटी से मिलने जा रही एक महिला को बीती देर रात को तेज रफ्तार ट्रोले ने पनियाला मोड़ के पास कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका गंभीर घायल हो गया। हैरत की बात यह मां की सांसें थमने के चंद देर बाद ही बेटी ने अस्पताल में मासूम बच्ची को जन्म दिया। लेकिन वह मां की दर्दनाक मौत से अनजान रही। 
विज्ञापन


पनियाला पुलिस ने बताया कि कोलीला गांव, बहरोड़ निवासी 45 वर्षीय मीरा देवी अपने बेटे देवेंद्र के साथ मंगलवार रात को कोटपूतली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती बेटी से मिलने जाने को घर से रवाना हुई थी। उनकी बेटी प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे मां बेटे पनियाला मोड़ के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ट्रोले ने पीछे से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मीरा देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रोला उन्हें कुचलते हुए गुजर गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर मीरा देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मीरा देवी के घर में मातम छा गया। दूसरी तरफ मां की मौत के बाद बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। हादसे की वजह से हाइवे पर आंशिक जाम रहा। तब पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हादसे के बाद मौके पर ट्रोला छोड़कर भाग निकले चालक की तलाश कर रही है। पनियाला थाना पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed