फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a Woman killed her husband with lover in jaipur

गैर मर्द का प्यार हासिल करने को पत्नी ने ऐसा कदम उठाया, 5 बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

Sun, 29 Oct 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
a Woman killed her husband with lover in jaipur
love affair
पांच बच्चों की मां प्रेमी के प्यार में ऐसी पागल हो गई कि उसने अपने पति की बेदर्दी से हत्या कर दी। शव को सीवर के गड्ढे में डालकर फरार हो गई। बच्चों को भी उसने छोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह मामला  राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जयपुर के कानोता इलाके में वर्धमान नगर में दो दिन पहले एक  लाश मिली थी। यह लाश यहां एक निर्माणाधीन मकान में सीवर के गड्ढे में मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान स्थानीय निवासी पप्पूराम के रूप में हुई, जो मूलत मध्यप्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन


पप्पू की हत्या सिर पर वार करके की गई थी।  तफ्तीश ने के दौरान मृतक के परिजनों ने अपनी बहू पर शक जताया। उन्होंने बताया कि उनकी बहू अनेगा का चाल  चरित्र सही नहीं है और उसके भूरा नामक युवक से प्रेम संबंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्बल से सिर फोड़ा और फिर..

a Woman killed her husband with lover in jaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर
परिजनों की इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि इस घटना के बाद अनेगा और उसका प्रेमी भूरा भी गायब हो गए। इस पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी और फिर दोनों को आज धरदबोचा।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने पप्पू का सिर सब्बल से फोड़कर हत्या की है। इसके बाद लाश का निर्माणाधीन भवन में डाल आए। पुलिस ने सब्बल बरामद कर लिया है। इस महिला के पांच बच्चे हैं जो फिलहाल उनकी दादी के पास हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी ही घटना अलवर जिले में हुई थी जहां एक महिला ने अपने पति और बच्चों की हत्या करवा दी थी। जांच में सामने आया था कि महिला ने अपने से दस साल छोटे युवक के प्रेम में पड़कर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed