{"_id":"5a3f67d34f1c1bee6a8b5a41","slug":"a-jain-muni-s-kidnepped-from-his-ashram-in-pali-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि का आश्रम से अपहरण, मारपीट कर जंगल में छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि का आश्रम से अपहरण, मारपीट कर जंगल में छोड़ भागे बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जैन मुनि का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें लावारिस हालत में जंगल में फेंककर बदमाश भाग गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन खबर लिखे जाने तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। यह सनसनीखेज वारदात राजस्थान के पाली जिले में हुई। आज कुछ अज्ञात बदमाश पाली के केनपुरा स्थित जैन आश्रम में पहुंचे और वहां से जैन मुनि हेमसुरीश्वरी को अगवा कर अपनी गाड़ी में जबरन बैठा लिया। इसके बाद वहां से भाग निकले।
उधर, यह माजरा देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को जैन मुनि के अपहरण की जानकारी दी। तब पाली जिले के उच्चाधिकारियों के अलावा रानी, सांडेराव और खिंवाड़ा थाने के पुलिस मौके पर पहुंची।

108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी करवा दी। जानकारी में सामने आया कि रास्ते में अपहरणकर्ताओं ने जैन मुनी से बेरहमी से मारपीट की और हाइवे पर जंगल में पटककर चले गए। इसी बीच वहां से गुजर रही 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जैन मुनि को घायल हालत में देखकर गाड़ी रोकी।
इसके बाद उनकी मदद कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस के मुताबिक अपहरण की वजह और इसमें शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी साफ नहीं हो सकी है। जैन मुनि से बातचीत कर अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।