फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a couple committed sucide because of love affair

जबरन शादी गुजरी नागवार, विवाहिता ने प्रेमी के साथ प्यार को दिया यह अंजाम

Sun, 23 Jul 2017 06:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 23 Jul 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
a couple committed sucide because of love affair
love affair - फोटो : Demo pic
20 साल की कमला को आज उसका पति उसे ससुराल के लिए ले जाने आने वाला था, लेकिन कमला ससुराल जाना नहीं चाहती थी। घर वालों से कहती रही कि मुझे जबरन ससुराल भेजा तो खुदकुशी कर लूंगी।
विज्ञापन


परिजनों ने इसे महज धमकी समझी। आखिरकार कमला अपने पीहर से निकल गई। तलाश शुरु हुई तो गांव के एक तालाब के किनारे पर दो मोबाइल फोन लावारिस पड़े मिले। इनमें एक कमला का था। संदेह होने पर स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में छलांग लगाई तो कुछ ही देर में कमला की लाश तालाब से निकली।
विज्ञापन


परिजन और गांव वाले हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि कमला के साथ एक लाश और पानी से निकली। यह लाश गांव के ही रहने वाले 19 वर्षीय रामगोपाल मेघवाल की थी। दोनों की कमर एक कपड़े से बंधी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सुसाइड करने की धमकी भी दी, लेकिन परिजनों ने....

a couple committed sucide because of love affair
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यह मामला राजस्थान के चूरू जिले में बिदासर तहसील का है। सुजानगढ़ पुलिस के मुताबिक कमला व रामगोपाल के बीच प्रेमप्रसंग की बात सामने आई है। करीब दो साल पहले कमला के परिजनों ने प्रेमप्रसंग का पता चलने पर उसकी शादी तेहनदेसर के पूर्णाराम मेघवाल से करवा दी थी। उनके करीब डेढ़ साल का एक बेटा भी है। वहीं, कमला के प्रेमी रामगोपाल की सगाई भी किसी ओर लड़की से हो गई, लेकिन उनके बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। 

सांडवा पुलिस के मुताबिक करीब तीन माह पहले कमला व रामगोपाल एक साथ मिलते हुए पकड़े गए थे। इसके चलते कमला अपने पीहर में ही रह रही थी। रविवार को कमला का पति उसे लेने आ रहा था, लेकिन कमला ने शनिवार को परिजनों से बातचीत कर ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed