{"_id":"5995a94b4f1c1be8148b4669","slug":"a-boy-got-death-by-bumped-with-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन के गानों में दबी ट्रेन की आवाज और उखड़ गई सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईयर फोन के गानों में दबी ट्रेन की आवाज और उखड़ गई सांसें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
मोबाइल फोन में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार करना आज एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को म्यूजिक की मस्ती में ट्रेन के आने का एहसास नहीं हुआ और धड़धड़ाती आ रही ट्रेन ने युवक को चपेट में लिया। इससे युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा जयपुर में अर्जुननगर अंडरपास के पास हुआ। जहां एक लड़का रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसकी जेब में मोबाइल फोन रखा था और कानों में ईयर फोन लगा था। युवक गाने सुनते हुए जा रहा था। तभी ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया और टक्कर से लाश उछलते हुए काफी दूर जा गिरी।
जीआरपी के मुताबिक मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद मौके पर काफी तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई।