फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A bike rider got death in road accident at sirsi road jaipur

रफ्तार के कहर में आया बाइक सवार, घसीटता चला गया और फिर दम तोड़ा

Wed, 22 Nov 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 22 Nov 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
A bike rider got death in road accident at sirsi road jaipur
बाइक सवार एक युवक की मौत - फोटो : Demo pic
तेज रफ्तार के कहर में जीप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जीप के नीचे फंसा युवक बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा बीती देर रात को हुआ। हादसे का शिकार मृतक अजय कुमार (30) सिरसी रोड का रहने वाला था। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी सिरसी रोड पर एक होटल के समीप तेज रफ्तार जीप से बाइक की भिड़ंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि जीप बाइक को काफी दूर तक घसीटती ले गई।
विज्ञापन


बाइक सवार अजय भी जीप के नीचे फंस गया। सड़क हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और हादसे में घायल युवक को संभाला। मौके पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक चालक अजय को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed