फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress will win bypoll in all three seats in Rajasthan

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा, राजस्थान में तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी पार्टी

Sun, 07 Jan 2018 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
congress will win bypoll in all three seats in Rajasthan
सुष्मिता देव
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके चलते यहां राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगे हैं। इसी कड़ी में  कांग्रेस की बड़ी नेता ने दावा किया है कि यहां तीनों सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


दरअसल, उपचुनाव के मद्देनजर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव अजमेर प्रवास पर हैं। उन्होंने यहां महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमसभा के बजाय घर-घर जाकर महिला कांग्रेस महिलाओं से सम्पर्क करेगी और पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलवाएगी। सुष्मिता देव ने यहां अजमेर में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की नाकामियां गिनाकर महिलाओं से सम्पर्क करें। आज महंगाई के कारण हर गृहिणी परेशान है।
विज्ञापन


ऐसे में सभा करने के बजाय जनसम्पर्क पर ध्यान दें। यदि महिला को पक्ष में कर लिया गया तो उसके पूरे परिवार के वोट भी कांग्रेस के खाते में जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीनों उपचुनाव कांग्रेस ही जीतेगी। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि महिला कांग्रेस की सभी सदस्याओं में खासा उत्साह है। सभी जोश के साथ जनसम्पर्क में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed