फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress protest outside Sanganer Municipal Corporation Pushpendra Bhardwaj Jaipur

Rajasthan: सांगानेर नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, भारद्वाज बोले- भाजपा का बोर्ड बनने के बाद से हालात बदतर

Tue, 19 Jul 2022 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Jul 2022 07:34 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा, अधिकतर लोग पट्टों के लिए परेशान हैं, उन्हें समय से पट्टे नहीं दिए जा रहे और चहेतों को पट्टे देकर धाधली की जा रही है।

विज्ञापन
Congress protest outside Sanganer Municipal Corporation Pushpendra Bhardwaj Jaipur
नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भारद्वाज  के साथ सैकड़ों लोग सांगानेर नगर निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा, नगर निगम ग्रेटर में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद से स्थिति बदतर हो गई है। सांगानेर में चारों तरफ कचरा पड़ा रहता है, कचरा उठाने वाली गाड़ियां कहीं भी समय से नहीं आती हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, नालों की सफाई नहीं होने से उनमें कचरा भरा पड़ा है, जिससे पानी सड़कों पर बह रहा है। सीवर लाइनें भी जाम हैं। सफाई कर्मचारी नदारद रहते हैं और जनता परेशान है। हालात यह हैं कि आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब होने से सांगानेर में अंधेरा छाया हुआ है। कई बार शिकायत करने पर भी भाजपा के बोर्ड का जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा, अधिकतर लोग पट्टों के लिए परेशान हैं। उन्हें समय से पट्टे नहीं दिए जा रहे और चहेतों को पट्टे देकर धाधली की जा रही है। सांगानेर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास ने निगम के भाजपा बोर्ड को चेताते हुए कहा, जानता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस निगम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। निगम का रवैया सही नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed