{"_id":"631618e076b8b95345303f14","slug":"cm-ashok-gehlot-approved-the-creation-of-254-new-posts-in-sanskrit-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सीएम गहलोत का एलान, संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सीएम गहलोत का एलान, संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
Mon, 05 Sep 2022 09:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:12 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम की ओर से प्रस्ताव के अनुमोदन से संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अंतर्गत आने वाले पदों में कनिष्ठ सहायक के 168 और वरिष्ठ सहायक के 86 नए पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 254 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीएम गहलोत की ओर से प्रस्ताव के अनुमोदन से संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अंतर्गत आने वाले पदों में कनिष्ठ सहायक के 168 और वरिष्ठ सहायक के 86 नए पद सृजित होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 617 पद स्वीकृत हैं। नए पदों की स्वीकृति के बाद अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 871 हो जाएगी। गहलोत के इस फैसले से संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू और प्रभावी संचालन में आसानी होगी। साथ ही, विभाग के कार्मिकों की प्रशासन प्रबंध संबंधी कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 617 पद स्वीकृत हैं। नए पदों की स्वीकृति के बाद अब कुल पदों की संख्या बढ़कर 871 हो जाएगी। इस निर्णय से संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन में आसानी होगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 5, 2022
विज्ञापन
गौरतलब है, हाल ही में राज्य सरकार की ओर से संस्कृत कॉलेज शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान स्वीकृत करने और 80 संस्कृत कॉलेज शिक्षकों को पे-बैंड 4 का लाभ देने का फैसला लिया गया। वहीं, साल 2012 में पहली बार गहलोत की ओर से ही संस्कृत शिक्षकों के लिए यूजीसी पे-स्केल स्वीकृत किया गया था।