फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   central minister comment at mewar

केन्द्रीय मंत्री बोले, मेवाड़ से कुछ छीनने का मतलब है, छीनने वाला का विनाश

Fri, 02 Jun 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
central minister comment at mewar
पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह - फोटो : amar ujala
विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मेवाड़ से कोई चीज चली जाए तो उसे यहां से ले जाने वाले का विनाश होना निश्चित है। सिंह उदयपुर में पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री वी.के.सिंह का कहना था कि मेवाड़ की धरती वीरों की भूमि है जिसका अपना अलग इतिहास है। इसलिए जब से यहां से पासपोर्ट सेवा केन्द्र बंद हुआ तभी से लगातार केन्द्र सरकार तक इसकी मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। इसका मतलब है कि लोग अपने यहां सुविधाओं को लेकर कितने जागरूक हैं ये इसका उदाहरण है। सिंह ने नए पासपोर्ट सेवा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि हम लोगों की जागरूकता और परेशानी को लेकर ही ये प्रयास भी कर रहे हैं कि प्रत्येक जिले में इसका कार्यालय हो, ताकि लोगों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में पासपोर्ट कार्यालय की देरी से शुरुआत पर केन्द्रीय मंत्री वी.के.सिंह बोले कि अधिक देरी हो जाती तो शायद उदयपुर के लोगों को लगता कि केन्द्र सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिनका इस कार्य में सहयोग रहा उन सभी को उद्घाटन के मौके पर बुलाना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को समय नहीं मिलने के कारण आज जनसुविधा को ध्यान में रखकर इसका उद्घाटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पासपोर्ट कार्यालय की ओर से बनने वाले पहले पासपोर्ट की रसीद वी.के.सिंह ने उस व्यक्ति को प्रदान की, जिसका पहला पासपोर्ट यहां पर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed