{"_id":"593283d24f1c1bcb63bdbe96","slug":"cbse-decleared-the-10th-board-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE:दिनभर इंतजार कराने के बाद शाम को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE:दिनभर इंतजार कराने के बाद शाम को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने शनिवार को 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए। इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और देहरादून रीजन के नतीजे शनिवार दोपहर 1 बजे घोषित करने के बाद बोर्ड ने अजमेर रीजन के नतीजे शाम करीब साढ़े 5 बजे घोषित किए जिससे छात्रों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। अजमेर रीजन रीजन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और दादर नागर हवेली का परिणाम शामिल है।
इस बार अजमेर रीजन से करीब 1 लाख 78 हजार 769 विद्यार्थियों में से 1 लाख 66 हजार 786 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए और कुल परिणाम 93.30 फीसदी रहा। यह परीक्षा बोर्ड व स्कूल बेस्ड हुई थी जहां स्कूली परीक्षा यानि होमली एक्सामिनेशन का परिणाम 98.25 प्रतिशत रहा तो वहीं बोर्ड बेस्ड परीक्षा का परिणाम 89.77 फीसदी रहा।
सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 179021 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 लाख 78 हजार 769 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से 1 लाख 66 हजार 786 स्टूडेंट्स पास हुए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से शुरू हुई थी। जिसमें इस बार देश-विदेश के कुल 19,85,397 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें से 10वीं के 8,86,506 और 12वीं के 10,98,891 विद्यार्थी थे। 10th का रिजल्ट भी मॉडरेशन पॉलिसी के तहत घोषित किया गया है।
परिणाम देखने के लिए क्लिक करें