{"_id":"593a52d04f1c1b51039c8986","slug":"can-cross-the-border-and-kill-the-enemy-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्टः दुश्मन को इस पार ही नहीं, उस पार जाकर भी मार सकते हैं - राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्टः दुश्मन को इस पार ही नहीं, उस पार जाकर भी मार सकते हैं - राजनाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में शुक्रवार को आयोजित मोदी फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नाम लिए बगैर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को इस पार ही नहीं, यदि जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मार सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब माहौल बदल चुका है। ये देश कमजोर नहीं रहा है। जो देश में गलत काम करने के लिए घुसेगा उसे कतई छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार हर स्थिति में जोरदार जवाब दे सकती है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान से आतंकी गलत तरीके से घुसकर भारत आए और हमारे सोते हुए 17 सैनिकों पर गोलियां चलाई थीं। इसका जवाब देते हुए हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया था। उन्होंने कहा कि दुश्मन को जवाब सीमा के अंदर ही नहीं सीमा से बाहर जाकर भी दिया जाएगा। अब भारत वो भारत नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं को और अधिक सुरक्षित करने का काम लगातार चल रहा है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश में गलत इरादे से कोई नहीं घुस पाए। देश को नुकसान पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और उसके साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।