फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   burglar looted the atm in bundi district of rajasthan

नहीं निकले एटीएम से पैसे तो चोरों ने पार कर दी सारी हदें, जानें...

Wed, 15 Nov 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
burglar looted the atm in bundi district of rajasthan
सीबीआई एटीएम
पुलिस की नाकामी की तस्वीरें अक्सर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती है। नयी तस्वीर राजस्थान के बूंदी जिले से सामने आयी है। दरअसल यहां चोरों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए कुछ ऐसा किया कि पुलिस के साथ अन्य लोग भी हतप्रभ है। बूंदी के नैनवां रोड स्थित सैंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम से मंंगलवार देर रात जब चोर पैसे निकालने में नाकामयाब हुए तो वे पूरा एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। 
विज्ञापन

 

4.50 लाख रुपए की लूट

burglar looted the atm in bundi district of rajasthan
सीसीटीवी इमेज
घटना की जानकारी सुबह पांच बजे  मिली जब एटीएम का चौकीदार ड्यूटी पर पहुंचा। इसके बाद घटना की जानकारी बैंक प्रशासन और पुलिस को दी गई। बैंक अधिकारियों के अनुसार मंगलवार दिन में ही इस एटीएम में करीब पांच लाख रुपए कैश डाला गया था।

इसलिए चोरी हुए एटीएम में करीब 4.50 लाख रुपए थे। वहीं चोरों की यह हरकत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि बदमाश कई घंटे तक एटीएम उखाड़ने की मशक्कत करते रहे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कर रही है पुलिस ?

burglar looted the atm in bundi district of rajasthan
crime scene
वहीं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी स्थानीय लोग सवाल खड़ा कर रहे है। लेकिन पुलिस के लिए राहत की बात यह है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। वहीं इस मामले में पुलिस साइबर सैल की भी मदद ले रही है और चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। साथ ही प्रारंभिक शक के आधार पर लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed